📰 प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
खैरागढ़ : जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण जान गंवाने वाले तीन व्यक्तियों के परिजनों के लिए प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रशासन ने कुल 12 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत यह सहायता राशि स्वीकृत की है। इस निर्णय के तहत प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 4-4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। 📍 किन-किन मामलों में मिली सहायता: ग्राम दिलीपुर निवासी मनोहर राम वर्मा – प्राकृतिक आपदा के कारण मृत्यु ग्राम केकराजबोड (उप तहसील जालबांधा) निवासी दुलार चंद्रेल – सर्पदंश से मृत्यु ग्राम मदनपुर निवासी पूरन कुमार भैंसारे – बिच्छू के काटने से मृत्यु इन तीनों मामलों में उनके निकटतम परिजनों — राधिया बाई, काजल चंद्रेल और अनूप भैंसारे — को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 🏛️ प्रशासन के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत राशि का जल्द आहरण कर पीड़ित परिवारों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर सहायता मिल सके।...